― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरप्रसाद इंस्टीट्यूट में खेलते समय छात्रा की मौत

प्रसाद इंस्टीट्यूट में खेलते समय छात्रा की मौत

जौनपुर धारा, जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र में स्थित पंचहटिया के पास प्रसाद इंस्टीट्यूट में खेलते समय छात्रा की मौत हो गई। आजमगढ़ जनपद के ठेकमा थाना बरदह गांव निवासी शैलेंद्र कुमार सिंह की 22वर्षीय पुत्री प्रगति सिंह जो प्रसाद इंस्टीट्यूट में पॉलिटेक्निक की छात्रा थी। विद्यालय प्रशासन का कथन गुरुवार को दोपहर लगभग 1 बजे विद्यालय परिसर में खेलते समय अचानक गिरकर बेहोश हो गई। अचेत अवस्था में उसे जिला अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा के परिजन को सूचना भेजी गई है। वहीं पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

  • कोलकाता में झुलसी महिला की जौनपुर चिकित्सालय में मौत

जौनपुर धारा, जौनपुर। कोलकाता में खाना बनाते समय झुलसी महिला की उपचार के दौरान जौनपुर के जिला चिकित्सालय में मौत हो गई। सुल्तानपुर जनपद के करौंदी थाना क्षेत्र के रमनिया गांव निवासी सुक्खू गौतम की 32वर्षीय पत्नी निशा गौतम 5 फरवरी को कोलकाता में खाना बनाते समय झुलस गई हुई थी। निशा को झुलसी अवस्था में ससुराल के लोग वहां से लाकर जिला अस्पताल में भर्ती करा कर इलाज कर रहे थे। गुरुवार तड़के उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर मायके बदलापुर थाना क्षेत्र के चंदापुर से लोग भी पहुंच गए। मृतक महिला के तीन पुत्री व एक पुत्र हैं। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

  • वांछित के घर कुर्की की नोटिस चस्पा

जौनपुर धारा, खुटहन। चोरी के आरोप में स्थानीय थाने में वांछित चल रहे अंबेडकर नगर जिला अंतर्गत जैतपुर थाना क्षेत्र के मढ़वरपुर गांव निवासी उमानाथ उर्फ ओम गिरी के घर गुरुवार को पहुंचे खुटहन थाने के उप निरीक्षक विनोद कुमार राय ने गांव में मुनादी करवा कर कुर्की की नोटिस चस्पा कर दिया। पुलिस ने यह कार्यवाही न्यायालय के आदेश पर किया है।

Share Now...