― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरत्योहार को लेकर रूट डायवर्ट

त्योहार को लेकर रूट डायवर्ट

जौनपुर धारा, जौनपुर। बकरा ईद के पर्व के संबंध में मस्जिदों में व्यवस्थित रूप से नमाज संपन्न कराने व यातायात व्यवस्था सुगम तरीके से चलने हेतु निम्न व्यवस्था व्यवस्था लागू की गयी है जो गुरूवार की सुबह 7 बजे के बाद लागू की जाएगी। पॉलिटेक्निक चौराहा से रूहट्टा की ओर चार पहिया वाहन प्रतिबंधित किए जाएंगे। किशन काफी हाउस से मछली शहर पड़ाव की ओर जाने वाले मार्ग पर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित होंगे। ओलंदगंज चौराहे से बदलापुर पड़ाव की ओर जाने वाले मार्ग पर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित होंगे। बदलापुर पड़ाव की तरफ से मछलीशहर पड़ाव की ओर जाने वाले मार्ग पर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित होंगे। सद्भावना तिराहा से ओलन्दगंज की ओर जाने वाले मार्ग पर चार पहिया वाहन प्रतिबंधित होंगे। जेसीज चौराहा से चंद्रा होटल की तरफ आने वाले मार्ग पर चार पहिया वाहन प्रतिबंधित होंगे। चहारसू चौराहे से ओलंदगंज की तरफ आने वाले मार्ग पर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित होंगे। बदलापुर पड़ाव की तरफ से बेनीराम गली पर आने वाले वाहन प्रतिबंधित होंगे। भंडारी, सुतहट्टी होकर कोतवाली की तरफ आने वाली मार्ग पर चार पहिया वाहन प्रतिबंधित होंगे। नईगंज पेट्रोल पंप से मछली शहर पड़ाव की तरफ आने वाले मार्ग पर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित होंगे।

Share Now...