Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeमनोरंजनतुनिशा का अंतिम संस्कार होते देखकर बेहोश हो गईं मां

तुनिशा का अंतिम संस्कार होते देखकर बेहोश हो गईं मां

एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने 24 दिसंबर को अंतिम सांस ली थी। मौत के 3 दिन बाद पुलिस ने एक्ट्रेस का शव परिवार को सौंपा है। तुनिशा के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया चल रही है। तुनिशा को अंतिम विदाई देने टीवी जगत से कई सेलेब्स और शीजान खान का परिवार पहुंचा है। शीजान खान की मां और बहनें श्मशान घाट पहुंची हैं। तुनिशा की मां का बुरा हाल है। बेटी के अंतिम संस्कार में उनकी मां बेहोश हो गई हैं। इस दौरान परिवारवालों और दोस्तों ने उनकी मां को संभाला। तुनिशा की आकस्मिक मौत ने उनकी मां को तोड़कर रख दिया है। एक्ट्रेस की मां अब तक जब भी मीडिया के सामने आई हैं बेसुध दिखी हैं। उनकी मां का ऐसा हाल देख लोगों की आंखें नम हो रही हैं। महज 20 साल की अपनी बेटी को खोना किसी भी मां के लिए भयावह हादसे जैसा है। इस बुरे वक्त में तुनिशा की मां को उनका परिवार हर पल सपोर्ट कर रहा है। तुनिशा की मां ऐसी बेसुध हालत में भी अपनी बेटी को न्याय दिलाने की जंग में सबसे आगे खड़ी हैं। तुनिशा की मौत की वजह बॉयफ्रेंड संग ब्रेकअप बताई जा रही है। तुनिशा सीरियल अलीबाबा के को-स्टार शीजान खान के प्यार में थीं। दोनों का रिश्ता 6 महीने पहले सेट पर शुरू हुआ था। मौत से 15 दिन पहले तुनिशा और शीजान का ब्रेकअप हुआ था। तुनिशा को शीजान की बेवफाई ने तोड़ दिया था। एक्ट्रेस ने बॉयफ्रेंड के चैट्स पढ़ लिए थे। शीजान से अलग होने के बाद तुनिशा डिप्रेशन में रहने लगी थीं। तुनिशा की मां ने बताया कि धोखा खाने के बाद भी तुनिशा शीजान के साथ रहना चाहती थीं। तुनिशा की मां ने शीजान से उनकी बेटी की जिंदगी में वापस लौटने की विनती की थी। लेकिन शीजान तुनिशा से कोई ताल्लुक नहीं रखना चाहता था। एक्स बॉयप्रâेंड शीजान की बेवफाई, बेरुखी और डिप्रेशन ने तुनिशा की जान ले ली। 24 दिसम्बर को उन्होंने शीजान के मेकअप रूम में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस कस्टडी में शीजान ने तुनिशा से ब्रेकअप करने का राज खोला। शीजान ने किसी दूसरी महिला संग अफेयर और तुनिशा को धोखा देने की बात से इनकार किया। शीजान का तर्क था क्योंकि वो और तुनिशा अलग-अलग धर्म से थे और उनकी उम्र में भी बड़ा फासला था, इसलिए उन्होंने एक्ट्रेस संग रिश्ता तोड़ा। हालांकि पुलिस को शीजान के इस बयान पर भरोसा नहीं हो रहा। ये भी मालूम पड़ा है कि ब्रेकअप के सवाल पर अब शीजान के आंसू भी निकल रहे हैं। वो पूछताछ के दौरान रो रहा है। एक्ट्रेस की मां ने शीजान खान को अपनी बेटी की मौत का जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि शीजान ने उनकी बेटी के साथ रहते हुए दूसरी लड़की संग रिश्ते बनाए। शीजान पर तुनिशा को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया। एक्ट्रेस की मां का कहना है कि शीजान को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। तुनिशा शर्मा ने 2015 में अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था। सीरियल भारत का वीर पुत्र- महाराणा प्रताप में वे नजर आई थीं। इसके बाद तुनिशा ने चक्रवर्ती अशोक सम्राट, इश्क सुभान अल्लाह, इंटरनेट वाला लव, अली बाबा- दास्तान एक काबुल में काम किया था। कम समय में तुनिशा ने फिल्मों में भी अच्छी खासी पहचान बनाई। वे मूवी फितूर, कहानी 2, बार बार देखो, दबंग 3 में काम कर चुकी थीं। तुनिशा अपने पेरेंट्स की इकलौती संतान थीं। उनके पिता की मौत सालों पहले हो गई थी। तुनिशा को अपनी मां और उनकी मां को बस तुनिशा का ही सहारा था।