Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeमनोरंजनकरीना कपूर ने हॉट फोटोज कीं शेयर तो सारा अली खान ने...

करीना कपूर ने हॉट फोटोज कीं शेयर तो सारा अली खान ने भी मां अमृता का दिखाया बिकिनी अवतार

एक्ट्रेस और पटौदी खानदान की बहू करीना कपूर खान की सोशल मीडिया पर दोनों बेटों तैमूर और जेह के साथ पूल में मस्ती करते हुए फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रही है। यह फोटो खुद करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। वहीं दूसरी तरफ सैफ अली खान की पहली पत्नी अमृता सिंह की भी मोनोकिनी पहने स्वीमिंग पूल में सारा-इब्राहिम के साथ फोटो वायरल हो रही है। अमृता सिंह की यह तस्वीर सारा अली खान ने शेयर की थी। दरअसल, करीना कपूर ने अपने बच्चों के साथ पूल वाली फोटो मदर्स डे पर शेयर की थी। करीना के पोस्ट के बाद सारा अली खान ने भी अपनी मां को विश करते हुए सेम दिखने वाली तस्वीर लगाई थी। दोनों एक्ट्रेसेस की फोटो जब इंटरनेट पर वायरल हुई तो नेटीजन्स सारा को जमकर ट्रोल करने लगे। नेटीजन्स का कहना है कि सारा अली खान, करीना से जलती हैं, वहीं कुछ इंटरनेट यूजर्स का कहना है कि इनके पास दूसरी कोई फोटो नहीं थी। सारा अली खान को करीना की नकल करने के लिए खूब ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। वहीं करीना कपूर और अमृता सिंह की हॉट पूल फोटोज ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। करीना और अमृता को चाहने वाले दोनों ही फोटोज पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।