Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जरूरतमंदों के बीच मनाया वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह का जन्मदिन

जौनपुर में वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के जन्मदिन पर समर्थकों ने विभिन्न स्थानों पर सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किए। पौधरोपण, जरूरतमंदों को भोजन-सामग्री वितरण, पांच व्हीलचेयर उपलब्ध कराने और रक्तदान समेत कई गतिविधियां हुईं।
Homeअपना जौनपुरतिवारी कोचिंग क्लासेस का बोर्ड परीक्षा में दबदबा रहा कायम

तिवारी कोचिंग क्लासेस का बोर्ड परीक्षा में दबदबा रहा कायम

जौनपुर धारा, बदलापुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा का परिणाम मंगलवार की दोपहर में जारी हुआ। रिजल्ट देखकर जौनपुर के मेधावी खुशी से उछल पड़े। सभी के परिजनों ने मिठाई खिलाकर बधाई दी। कोचिंग क्लासेस में भी टॉपरों को बधाई देने का सिलसिला दोपहर से ही शुरू हो गया। बदलापुर थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर बाजार मे संचालित तिवारी कोचिंग क्लासेस के बच्चों ने एक बार फिर बोर्ड परीक्षा मे परचम फहराया। हाईस्कूल की परीक्षा मे प्रांजल यादव 91प्रति, श्रेया यादव 91प्रति व नित्या तिवारी 86प्रति अंक हासिल किया। इंटरमीडिएट की परीक्षा मे रागिनी प्रजापति 89प्रति, शिवांगी तिवारी 87प्रति व खुशी पाठक 83प्रति अंक हासिल किया। कोचिंग के मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज तिवारी एवं डायरेक्टर बृजेश तिवारी ने बोर्ड परीक्षा मे अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओ को बधाई दी।