जौनपुर। डॉ.अंजना सिंह को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा महिला विंग राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर जलालपुर क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव बाजार निवासी फिल्म अभिनेता/समाजसेवी चन्दन सेठ के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने उनके निवास स्थान पर पुष्प गुच्छ व अंगवस्त्रम देकर बधाई दिया। उन्होंने महासभा को मजबूती के लिए समाज के लोगों से संपर्क करने के साथ ही सहयोग करने की बात कही। युवाओं की ओर से पुष्पमालाओं से किए गए स्वागत को लेकर अभिनेता चन्दन सेठ ने उनका उत्साहवर्धन किया और महासभा को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
― Advertisement ―
डॉ.अंजना सिंह को अभिनेता चन्दन सेठ ने दी बधाई

Next article

