Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरडूबने से हुई युवक की मौत, पोस्टमार्टम में हुई पुष्टि

डूबने से हुई युवक की मौत, पोस्टमार्टम में हुई पुष्टि

  • मंगलवार को नहर में मिली थी युवक की लाश

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह नहर में मिली लाश के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने  लगाए जा रहे तमाम कयासों पर विराम सा लगा दिया। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि ईशापुर निवासी मृतक ओमकार सिंह की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से ही मौत का मामला सामने आया है। बता दें कि थाना क्षेत्र के ईसापुर गांव निवासी 25 वर्षीय ओमकार सिंह पुत्र स्व. मातिबर सिंह सोमवार शाम से घर से कहीं निकल गया था। दूसरे दिन मंगलवार सुबह चौकी क्षेत्र के शारदा सहायक नहर में ऊसरगाँव के पुल के पास उसकी लाश पाई गयी थी। मामले में मृतक के चचेरे भाई दशरथ सिंह ने तहरीर में हत्या की आशंका जताते हुए थानाध्यक्ष से कार्रवाई की मांग की थी। चचार्ओं के मुताबिक मृतक की शादी आगामी 27 फरवरी को होनी थी जो निरस्त हो गयी थी। शायद क्षुब्ध होकर उसने अपनी इहलीला समाप्त कर ली। फिलहाल चाहे जो भी हो उसकी मौत ने मां उज्जवला की दुनिया का उजाला तो छीन ही लिया।