जौनपुर धारा, जफराबाद। स्थानीय क्षेत्र के नाथूपुर गांव में मंगलवार को डीसी मनरेगा भूपेंद्र सिंह ने निरीक्षण कर सही जानकारी प्राप्त की। भूपेंद्र सिंह ने बताया कि नाथूपुर में बन रहे अमृत सरोवर की जांच किया उसके बगल में कुछ ग्राम समाज की बंजर की जमीन है कुछ खेल के मैदान के नाम से उसको मनरेगा के काम के तहत उसका विकास कराया जाएगा ताकि बच्चों को खेलने के लिए उचित स्थान मिले। स्टीमेट बनाकर उसका काम कराया जाएगा। बगल में कुछ बंजर की जमीन है जो गहरी है उसको तालाब के रूप में विकसित करेंगे। जल संरक्षण भी एक महत्वपूर्ण कार्य है ताकि पानी एक जगह इकट्ठा हो सके। तालाब को पक्का कराएंगे उसके बाद नाली में जाये। पंचायत भवन अच्छा बना है उसमें अभी और संसाधन इंटरनेट, कम्प्यूटर लगाने की जरूरत है ताकि गांव वालों को इसका लाभ मिल सके जो 15 दिन के अंदर लग जायेगा। इस मौके पर विजय सिंह, दीपक मिश्रा, तेज बहादुर, राहुल मिश्रा, ग्राम पंचायत अधिकारी आदि लोग मौजूद रहे।
― Advertisement ―
आईजीआरएस शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें : जिलाधिकारी
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित आईजीआरएस समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
डीसी मनरेगा ने नाथूपुर गांव का किया निरीक्षण

Previous article

