Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरडीएम व एसपी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

डीएम व एसपी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल द्वारा जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न बैरकों यथा जेल चिकित्सालय, महिला बैरक सहित अन्य बैरकों का गहनता से निरीक्षण किया गया एवं तलाशी ली गई, जिसमें कुछ भी आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। साफ-सफाई व्यवस्थित पाई गयी। जिलाधिकारी ने जेल अस्पताल के निरीक्षण के दौरान भर्ती मरीजों से उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली तथा जेल बंदियों से भी उनको दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया और निर्देशित किया कि मरीजों का अच्छे से इलाज किया जाए तथा जेल में साफ-सफाई कराने के निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर जेल अधीक्षक एसके पांडेय, जेलर कुलदीप  सिंह भदौरिया सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।