― Advertisement ―

spot_img

आर्थिक सुरक्षा और घरेलू आजीविका के बीच संतुलन की आवश्यकता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोना खरीद सीमित करने की अपील ने देश में आर्थिक सुरक्षा और घरेलू आजीविका के बीच संतुलन की बहस को तेज कर दिया है। यह संपादकीय सर्राफा बाजार, विदेशी मुद्रा भंडार, गोल्ड रीसाइक्लिंग मॉडल और लाखों कारीगरों के रोजगार पर इसके प्रभाव का विस्तृत विश्लेषण प्रस्तुत करता है।
Homeअपना जौनपुरडीएम ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला का औचक निरीक्षण

डीएम ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला का औचक निरीक्षण

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली। ओपीडी के निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएमओ संतोष कुमार जायसवाल के द्वारा बताया गया कि प्रतिदिन औसतन 70 मरीज देखे जाते हैं। इस दौरान जिलाधिकारी के द्वारा दवाओं की उपलब्धता के सम्बंध में जानकारी ली गई और निर्देशित किया कि एक महीने से कम एक्सपायरी  वाली दवा अस्पताल में ना रहे और स्टॉक में आवश्यक दवाएं जनपद से मंगवा दिया जाए। जिलाधिकारी के द्वारा बारी-बारी से अन्य आवश्यक दवाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली गई। डिलीवरी रूम के निरीक्षण के दौरान गंदगी पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया गया कि 10 दिन के अंदर सभी प्रकार की मूलभूत व्यवस्थाए ठीक कराते हुए अवगत कराये और चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य केंद्र पर ही निवास करें। इस अवसर पर डॉ.अरविन्द, डॉ.आनन्द प्रकाश सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।

Share Now...