― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरडीएम ने अस्पताल की निरीक्षण कर मरीजों से लिया व्यवस्थाओं का जायजा

डीएम ने अस्पताल की निरीक्षण कर मरीजों से लिया व्यवस्थाओं का जायजा

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोरसण्ड गौराबादशाहपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने फार्मासिस्ट रीता गौतम से दवाओं की उपलब्धता के संबंध में जानकारी प्राप्त की। फार्मासिस्ट ने बताया कि सभी आवश्यक दवाएं उपलब्ध है। ओपीडी में निरीक्षण के दौरान पाया गया कि डा.रमेश चंद्र, दिनेश सरोज, डॉ.श्वेता यादव ओपीडी में मरीज देख रहे थे। जिलाधिकारी ने मरीजो से स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मरीजों से पूछा कि डाक्टर के द्वारा बाहर की दवा लिखी जाती है कि नहीं जिस पर मरीजों के द्वारा बताया गया कि अस्पताल में ही दवा उपलब्ध कराई जाती है। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्र पर एंटीवेनम और एंटीरेबीज के इंजेक्शन की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली जिस पर उन्हें अवगत कराया गया कि एंटीवेनम और एंटी रेबीज इंजेक्शन पर्याप्त संख्या में उपलब्ध है। जिलाधिकारी ने ऑक्सीजन प्लांट क्रियाशील न होने के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। इस दौरान जिलाधिकारी के द्वारा बी फार्मा के प्रशिक्षुओं से भी वार्ता की गई, उन्हें हर घर तिरंगा कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने लैब टेक्नीशियन विक्रम से जांचों के सम्बन्ध में जानकारी ली। लेबर रूम में जाकर व्यवस्थाओं को देखा और पूछा कि महीने में कुल कितनी डिलीवरी होती है जिस पर डॉ.रमेश ने बताया कि लगभग 50 डिलीवरी की जाती है। जिलाधिकारी ने सभी चिकित्सकों को निर्देशित किया कि समय से स्वास्थ्य केंद्र पर उपस्थित होकर मरीजों का अच्छे से इलाज किया जाए।

Share Now...