Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरचोरो ने मोबाइल की दुकान पर बनाया निशाना, लाखों का समान चोरी

चोरो ने मोबाइल की दुकान पर बनाया निशाना, लाखों का समान चोरी

जौनपुर। सुजानगंज क्षेत्र के स्थानीय बाजार बेलवार तिराहा पर राकेश मोबाइल सेल्स एण्ड सर्विस के नाम से पुरानी चर्चित मोबाइल की दुकान है। राकेश कुमार पटेल पुत्र सोभनाथ पटेल चलाते हैं। दुकानदार ने बताया मंगलवार की बीती रात पक्की दिवार के पीछे से चोरो ने दुकान में घुसकर बेस कीमती छोटी बड़ी मोबाइल 80पीस कीमत लगभग 550000 साढ़े पांच लाख अन्य स्पेयर पार्ट एवं अन्य सामान कीमत लगभग 50000 पचास हजार दुकान से उठा ले गए सुबह होते ही अगल-बगल के दुकानदारों ने फोन करके बताया कि दुकान की दीवार टूटी हुई है। प्रार्थी पहुंच का दुकान में रखें गए सामान को देखा तो सामान बिखरे मिले और दीवाल में सेध लगी हुई है। पुलिस को सूचना दिया गया पुलिस पहुंचकर मौका  मुआयना किया और दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को साथ ले गई. 2017और 2021 में भी इसी दुकान में सेंध लगा कर चोरी हुई थी। जिसमें चोर पकड़ा गया था और सामान भी बरामद हुई थी, इस  संदर्भ में थानाध्यक्ष यजुवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नही मिली है। ताहिर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।