Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरडीएम की अध्यक्षता में आयोजित हुई निष्पादन समिति की बैठक

डीएम की अध्यक्षता में आयोजित हुई निष्पादन समिति की बैठक

जौनपुर धारा, जौनपुर। राष्ट्रीय हरित अधिकरण नई दिल्ली  के अनुपालन में जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में निष्पादन समिति की बैठक बुधवार देर सायं कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में क्षेत्रीय अधिकारी उ.प्र. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड डॉ. एससी शुक्ला ने अवगत कराया कि एनजीटी द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में गंगा नदी की सहायक नदी वरूणा नदी की बहाली एवं कायाकल्प किया जाना है। जनपद जौनपुर से होकर बहने वाली बसुही नदी वरूणा नदी में मिलती है। सिंचाई विभाग द्वारा बताया गया कि बसुही नदी की कुल लम्बाई लगभग 85.00 किमी. है, जिसमें से लगभग 39.8 किमी की डि-सिल्टिंग का कार्य भीलमपुर से बंधवा बाजार तक का सिंचाई विभाग द्वारा किया गया है। बैठक में उपस्थित उपायुक्त, मनरेगा ने बताया कि बसुही नदी के शेष भाग के डि-सिल्टिंग का कार्य मनरेगा के अन्तर्गत कराया गया है। नदी के बंध पर पौधरोपड़ वन विभाग द्वारा कराया जायेगा। प्रभागीय वनाधिकारी प्रवीन खरे ने बताया कि माह जुलाई, अगस्त में लगभग 30 हजार पौधों का रोपड़ कराया जायेगा। बसुही नदी एवं वरूणा नदी के संगम स्थल से 100 मीटर पूर्व कंस्ट्रक्टेड वेट लैण्ड का कार्य किया जायेगा, जिसे सिंचाई विभाग द्वारा कराया जायेगा। स्थल के सर्वेक्षण का कार्य सीईएमडीई द्वारा किया जा चुका है। जिलाधिकारी ने सम्बंधित विभाग को निर्देशित किया कि एनजीटी द्वारा पारित आदेश का शीघ्र पालन किया जाये तथा बसुही नदी पर पौधरोपड़ का कार्य जुलाई 2023 में वन विभाग द्वारा पूर्ण कर लिया जाये तथा सम्बंधित विभागों द्वारा प्रगति रिपोर्ट फोटोग्राफ सहित प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को उपलब्ध करा दिया जाये। उक्त कार्य में कोई शिथिलता न बरती जाये।