― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरडाक्टर आलोक होंगे प्रशिक्षित

डाक्टर आलोक होंगे प्रशिक्षित

जौनपुर धारा, सुइथाकला। क्षेत्र के राजकीय पशु चिकित्सालय अढ़नपुर में तैनात पशु चिकित्सा अधिकारी डा. आलोक कुमार सिंह आगामी 16 मार्च को जानवरों में पैराजीवियों से होने वाले रोगों के अत्याधुनिक तरीके से निदान के लिए प्रशिक्षित होंगे। उक्त प्रशिक्षण गुरूवार को अयोध्या कुमारगंज स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्व विद्यालय में दिया जाएगा। मामले में डाक्टर सिंह ने बताया कि इस प्रशिक्षण से पशुओं में पैराजीवियों से होने वाले रोगों का अत्याधुनिक तरीके से निदान किया जा सकेगा। गौरतलब हो कि उक्त प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने के लिए प्रत्येक जिले से एक एक पशु चिकित्सकों को नामित किया जाना था जिसके क्रम में जिले से डाक्टर सिंह को नामित किया गया है।

Share Now...