Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
Homeउत्तर प्रदेशठंड से बचने के लिए आग सेंक रही थी लड़की, घर के...

ठंड से बचने के लिए आग सेंक रही थी लड़की, घर के बाहर ही गोली मार गए बदमाश


उन्नाव: उन्नाव के थाना फतेहपुर चौरासी अंतर्गत गांव सकरौली में एक किशोरी को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी. गोली युवती के गले से आर-पार हो गई. परिजन गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आनन-फानन में बांगरमऊ के सीएचसी में भर्ती करवाया गया. डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया. पूरा मामला उन्नाव जिले के थाना फतेहपुर 84 क्षेत्र के अंतर्गत गांव सकरौली का है. जहां 16 वर्षीय शालिनी पुत्री इंद्रपाल अपने घर के बाहर आग सेंक रही थी. तभी अज्ञात बदमाशों ने उसे गोली मार दी. गोली शालिनी के गले के आर पार हो गई. वहीं परिजनों ने जैसे ही गोली चलने की आवाज सुनी, वे दौड़कर उसके पास पहुंचे. वहां पहुंच कर देखा कि शालिनी जमीन पर लहूलुहान होकर तड़प रही है. परिजनों ने उसे उठाकर बांगरमऊ के सामुदायिक स्वास्थ्य में भर्ती करवाया. जहां से प्राथमिक उपचार करने वाले डॉक्टर सुनील राठौर ने हालत नाजुक होते देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया. आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है.

अज्ञात बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस
लड़की के पिता की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. फ्तेहपुर चौरासी एसओ के मुताबिक मामला दर्ज कर जांच की जा रही है. जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा.