जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के अतरही गांव के निवासी रामधनी बिंद का 18 वर्षीय पुत्र ने रविवार को ट्रेन से कटकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अतरही गांव निवासी रामधनी बिंद का पुत्र विकास बिंद जंगीपुरकला गांव के समीप वाराणसी-फैजाबाद रेल मार्ग पर ट्रेन से कटकर जान दे दी। स्वजनों ने बताया कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। आज वह घर से अचानक गायब हो गया था। खोजबीन करने के बाद सूचना मिली की कोई युवक रेल मार्ग पर कटा पड़ा है। जब हम लोगों ने पास जाकर देखा तो युवक की पहचान विकास बिंद के रूप में हुई। वहीं घटना की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को हुई तो लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पूर्वांचल चौकी इंचार्ज संतोष कुमार यादव को दी। सूचना मिलते ही उन्होंने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। पूर्वांचल चौकी इंचार्ज संतोष कुमार यादव ने बताया कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। पिता की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।
― Advertisement ―
पूर्वांचल विश्वविद्यालय में गूंजा सावन का उल्लास, अरसला खानम ने जीती मेहंदी प्रतियोगिता
एचआरडी विभाग में रिमझिम सावन-2026 कार्यक्रम, डॉ. रसिकेश ने कहा- संस्कृति से जुड़ने का बेहतर माध्यम है सावनजौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के...
ट्रेन से कटकर युवक ने दी जान

Previous article

