Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

जौनपुर धारा, जौनपुर। जलालपुर स्थानीय थाना क्षेत्र के वाराणसी-लखनऊ रेल प्रखण्ड मार्ग पर सरकोनी रेलवे स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत रविवार की सुबह 36 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

आपको बताते चलें कि राजकुमार चौहान उम्र 36वर्ष पुत्र स्व.उमानाथ चौहान निवासी कादीपुर थाना जलालपुर अपने घर से दवा लेने के लिए सरकोनी बाजार के लिए जा रहे थे कि रेलवे फाटक बन्द होने के कारण राजकुमार चौहान फाटक के कुछ दूर से रेलवे ट्रैक को पार कर रहे थे और ट्रेन की चपेट में आ जाने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना की सूचना स्टेशन मास्टर शिवशंकर यादव ने जीआरपी/आरपीएफ को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस रुपेन्द्र कुमार मालवीय, कमल यादव, और प्रवीण सिंह घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गए। वहीं इसी घटना की सूचना पाते ही जलालपुर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक राजकुमार चौहान रोजी-रोटी के सिलसिले में घर दूर रायपुर छत्तीसगढ़ में रह कर मजदूरी करते थे। जबकि सात माह से बीमारी से भी जूझ रहें थे। राजकुमार के दो बच्चे हैं जिसमें एक लड़का और एक लड़की है। वहीं मृतक की पत्नी तारा देवी, माँ सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।