जौनपुर धारा, सुइथाकला। सरपतहां थाना क्षेत्र के हमजापुर गांव में ट्रान्सफार्मर पर चढ़ी एक महिला विजली की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गयी। संयोग अच्छा था कि विद्युत आपूर्ति क्षण भर के लिये चली गयी थी। स्वत: बिजली कट जाने से महिला की जान बच गयी लेकिन बिजली की चपेट में आने से उसका हाथ बुरी तरह झुलस गया। कथित तौर पर उक्त गांव निवासिनी बिरमा (28) पत्नी उत्तम किसी बात से नाराज होकर गांव स्थित ट्रान्सफार्मर के पास पहुंच गयी और हाईवोल्टेज तार पकड़ते ही विद्युत आपूर्ति क्षण भर के लिये चालू हो गयी जिससे उसका हांथ बुरी तरह झुलस गया। मौके पर पहुंचे परिजन व स्थानीय लोग उपचार हेतु शाहगंज ले गये जहां एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है और वह खतरे से बाहर बतायी जा रही है।
― Advertisement ―
जौनपुर रोडवेज कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी घोषित, मो. आदिल अध्यक्ष
जौनपुर रोडवेज कर्मचारी संघ की नई टीम घोषितउत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ की जौनपुर डिपो शाखा के वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का...
ट्रान्सफार्मर पर चढ़ी विवाहिता, विद्युत स्पर्शाघात से झुलसी

Previous article


