Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरशिया जामा मस्जिद में रोजा इफ्तार का आयोजन

शिया जामा मस्जिद में रोजा इफ्तार का आयोजन

देश व कौम की तरक्की, खुशहाली के लिए की गई दुआ

जौनपुर धारा, जौनपुर। शिया जामा मस्जिद नवाब बाग में शेख नूरुल हसन मेमोरियल सोसायटी द्वारा आयोजित रोजा इफ्तार में नमाजे मगरेबैन मौलाना आगा आबिद खां ने नमाज पढ़ाई और मोमेनीन ने रोजा इफ्तार किया।  इस  मौके पर एक मजलिस का आयोजन भी किया गया जिसको सम्बोधित करते हुए हुज्जतुल इस्लाम मौलाना आगा आबिद खां ने कहाकि रमजानुल मुबारक मुसलमानों को बेहतरीन मौका पेश करता है कि वो अपने आमाल को दुरुस्त कर लें। वो बदनसीब मुसलमान है जो रमजान उल मुबारक की नेअमतों, बरकतों को हासिल न कर पाते। इस महीने में एक रोजेदार का हर अमल जो अल्लाह की खुशनुदी हासिल करने के लिए होता है वो सवाब में बढ़ोतरी कर देता है। इसलिए हम सबको माहे रमजान में ज्यादा से ज्यादा कुरान की तिलावत करना चाहिए और नेक आमाल अन्जाम देना चाहिए। रोजेदारों ने देश व कौम की तरक्की एवं खुशहाली के लिए दुआ की। रोजा इफ्तार में आए हुए सभी लोगों का आयोजक शेख अली मंजर डेजी ने शुक्रिया अदा किया।