जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत इमरानगंज स्थित पेट्रोल पंप के समीप सड़क दुघर्टना में ट्रक में भिड़ने से बोलेरो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार कराया गया। जनपद के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद निवासी 28 वर्षीय अमन कुमार पुत्र बृजेश गुरुवार की देर रात अपने बोलेरो वाहन से किसी को शाहगंज छोड़कर वापस घर जाने के दौरान जौनपुर मार्ग स्थित इमरानगंज बाजार पेट्रोल पंप के समीप खड़े ट्रक में पीछे से टकराने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उक्त युवक की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 22-04-2026
" Jaunpur Dhara E-Paper 22-04-2026 जौनपुर जिले का विश्वसनीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र 'जौनपुर धारा' (Jaunpur Dhara) अब आपके मोबाइल पर भी उपलब्ध है।...
ट्रक में टकराई बोलेरो, चालक घायल
Previous article
Next article


