जौनपुर धारा, जौनपुर। सिरकोनी ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत शिवपुर में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें ब्लॉक से आए अधिकारी ने शौचालय, आवास, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, राशन कार्ड, विकलांग पेंशन, सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। ग्राम पंचायत अधिकारी मोहम्मद साजिद अंसारी व एडीओ एजी आशीष त्रिपाठी द्वारा ग्राम पंचायत के लोगों को जानकारी दी गई। मौके पर प्रधान जड़ावती देवी, ग्राम रोजगार सेवक,आंगनवाड़ी, आशा व ग्रामीण आदि लोग मौजूद रहे।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
चौपाल में ग्राम पंचायत अधिकारी ने सुनी समस्या


