- जौनपुर-रायबरेली हाईवे पर सिकरारा के गोसाईंगंज में हुआ हादसा
- मृत युवक डमरुआ गांव के निवासी, गैर इरादतन हत्या का मुकदमा
जौनपुर धारा, जौनपुर। रायबरेली-जौनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिकरारा थाना क्षेत्र के गोसाईंगंज बाजार में मंगलवार की रात ट्रक की चपेट मे आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर ट्रक कब्जे में ले लिया है। डमरुआ गांव निवासी पवन कुमार तिवारी (20) व अनिल गौतम (28) जौनपुर शहर से घर जा रहे थे। गोसाईंगंज बाजार के पास पहुंचे थे कि पीछे से तेज रफ्तार से आ रही ट्रक की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। रात के अंधेरे में राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी तो मौके पर मय फोर्स पहुंचे थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह ने दोनों के के परिजन को सूचना दी और एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया। वहां चिकित्सकों में अनिल गौतम को मृत घोषित कर दिया। पवन तिवारी को बेहतर इलाज हेतु परिजन शहर के एक निजी अस्पताल ले गए जहां थोड़ी देर बाद उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने पवन के भाई विकास के तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक पर मुकदमा दर्ज कर ट्रक कब्जे में ले लिया। ट्रक के पंजीयन नंबर के सहारे पुलिस मालिक का पता लगाने का प्रयास कर रही है।



