― Advertisement ―

spot_img

पृथ्वी दिवस पर ग्लोबल वार्मिंग पर चिंता, रज्जू भैया संस्थान में जागरूकता कार्यक्रम

Global warming awareness program: जौनपुर में पृथ्वी दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय...

Jaunpur Dhara 22-04-2026

Homeअपना जौनपुरटैंकर की चपेट में आने से साइकिल सवार छात्र की मौत

टैंकर की चपेट में आने से साइकिल सवार छात्र की मौत

जौनपुर धारा, बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के मुरादपुर कोटिला फोरलेन पर टैंकर की चपेट में आने से साइकिल सवार इंटर के छात्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताते चलें कि उक्त मृतक छात्र तेजीबाजार थाना क्षेत्र के शेखपुर गांव निवासी करन निषाद बताया जा रहा है जो हर रोज की तरह मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे बदलापुर से कोचिंग पढ़कर अपने घर वापस जा रहा था कि मुरादपुर कोटिला फोरलेन पर टैंकर की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया और टैंकर सहित चालक को अपने कब्जे में लेकर पुलिस ने केस दर्ज कर अग्रिम कार्यवाई में जुटी हुई है।

Share Now...