Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरटीबी उन्मूलन जागरूकता हेतु मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन

टीबी उन्मूलन जागरूकता हेतु मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन

जौनपुर धारा,जौनपुर। टीबी मुक्त भारत जागरूकता अभियान के लिए लायन्स क्लब मेन ने शिया कालेज ग्राउंड में मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन किया। जिसमे लायन्स शाही पुल इलेवन बनाम लायन्स शाही किला की टीम ने भाग लिया। लायन्स शाही पुल इलेवन के कप्तान डॉ.वी.एस.उपाध्याय ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और निर्धारित 12ओवर में 104रन बनाये। संजय श्रीवास्तव ने 26, सै मो मुस्तफा ने 21, डॉ.अमित पाण्डेय 16, डॉ.संदीप मौर्य 11, मनोज चतुर्वेदी 4, शकील अहमद 7 व शत्रुघ्न मौर्य ने 6 रन बनाए। जवाब में डॉ.मदन मोहन वर्मा की अगुवाई वाली लायन्स शाही किला टीम ने 11.2ओवर में 105 रन बनाकर मैच जीत लिया। डॉ.संजीव मौर्य ने 50, योगेश साहू 29, डॉ.क्षितिज शर्मा 6 व सीए राजेशराज गुप्ता ने 12रन बनाये। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष नपाप.दिनेश टंडन ने कहा कि हमें टीबी मुक्त भारत बनाना है और ऐसे में लायन्स सदस्यों का यह मैत्री मैच टीबी उन्मूलन के खिलाफ जागरूकता फैलाने का काम करेगा। जीएटी एरिया लीडर डॉ.क्षितिज शर्मा ने कहा कि हम मैदान में एक-दूसरे के खिलाफ खेल सकते हैं, लेकिन हमारी असली लड़ाई टीबी के खिलाफ है। हमारा नारा है हम खेलेंगे, लेकिन टीबी हारेगा। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.वी.एस.उपाध्याय ने कहा कि स्वस्थ्य रहने के लिए खेल या व्यायाम बहुत ज़रूरी है। आज के मैच का मुख्य उद्देश्य लोगों तक संदेश पहुंचाना है कि टीबी उन्मूलन हेतु हमें देश से टीबी को खत्म करना है। हार-जीत एक तरफ है, लेकिन देश को टीबी मुक्त बनाना ही असली लक्ष्य है। टीबी हारेगा- देश जीतेगा। इस अवसर पर सुरेश चन्द्र गुप्ता, सोमेश्वर केसरवानी, ममता उपाध्याय, अज़मत जबी, मधु चतुर्वेदी, जूली गुप्ता, मिदहत फात्मा, हेमा श्रीवास्तव, गीता गुप्ता, सुधारानी, संगीता गुप्ता, ज्योति शाह, डॉ.शिवानन्द अग्रहरी, अनिल गुप्ता, वजीह आब्दी, नीरज शाह सहित काफी संख्या में महिला, पुरुष व बच्चे दर्शक के रूप में उपस्थित रहें।