केराकत। स्थानीय क्षेत्र अन्तर्गत गंगौली गांव के प्राचीन शिबाला हनुमान मंदिर के समीप टायर फटने से अनियंत्रित हुई मैजिक पिकप सड़क के किनारे पलट गई। गलिमत रही कि मैजिक चालक समेत सवार अन्य लोग बाल बाल बच गए। इस बाबत पिकअप चालक ने बताया कि पिकअप में फिनायल (एसिड) लदा हुआ था। केराकत बाजार से मार्केटिंग कर वापस देवकली की तरफ जा रहे थे जैसे ही शिबाला हनुमान मंदिर के शामिल पहुंचे तभी गाड़ी का टायर फट गया और अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गया। पिकअप को पलटता देख आस-पास लोगो की भारी-भीड़ इक_ा हो गई। भीड़ से किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जाँच पड़ताल में जुट गई।
― Advertisement ―
सिकरारा सड़क हादसे में 62 वर्षीय अधेड़ की मौत, बाइक की टक्कर से हुआ था घायल
सिकरारा थाना क्षेत्र के लाला बाजार में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल 62 वर्षीय सुदामा निषाद की वाराणसी ले जाते समय मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
टायर फटने से सड़क किनारे पलटी मैजिक


