Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर मेडिकल कॉलेज में 69 वर्षीय महिला की किडनी से निकाली 15.4 एमएम की पथरी

उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में 69 वर्षीय महिला की किडनी में मौजूद 15.4 एमएम की पथरी का शल्य उपचार किया गया। स्वास्थ्य में सुधार के बाद मरीज ने चिकित्सकों से मिलकर आभार जताया।
Homeअपना जौनपुरजौनपुर व मछलीशहर लोकसभा सीट से 10 ने किया नामांकन

जौनपुर व मछलीशहर लोकसभा सीट से 10 ने किया नामांकन

जौनपुर धारा,जौनपुर। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के लिए 73-जौनपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र हेतु पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक के उम्मीदवार बदरे आलम ने 01 सेट में, मौलिक अधिकार पार्टी के उम्मीदवार फूलचंद बिन्द के द्वारा 01 सेट में, निर्दल उम्मीदवार कृपाशंकर पाण्डेय ने 01 सेट में, समाज परिवर्तन पार्टी के उम्मीदवार नीलम कुमार अम्बेडकर ने 01 सेट में, निर्दल उम्मीदवार श्यामलाल ने 01 सेट में, सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी की उम्मीदवार निशा ने 01 सेट में, छत्रपति शिवाजी भारतीय गरीब पार्टी के उम्मीदवार सोनू सिंह ने 01 सेट में, बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी श्रीकला ने 01 सेट में नामाकंन पत्र दाखिल किया गया। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के लिए 74-जौनपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र हेतु समाज परिवर्तन पार्टी की प्रत्याशी उर्मिला ने 01 सेट, सरदार पटेल सिद्वातं पार्टी के उम्मीदवार राममिलन ने 01 सेट में नामाकंन दाखिल किया। 73-जौनपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र हेतु सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी के उम्मीदवार निशा पटेल ने 01 सेट में और पीडीएम मोर्चा अपनादल (कमेरावादी) पार्टी के उम्मीदवार मो.शाह आलम के द्वारा 01 सेट में पर्चा खरीदा गया। वहीं 74-जौनपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र हेतु निर्दल प्रत्याशी संगीता और सरदार पटेल सिद्वांत पार्टी के उम्मीदवार राममिलन ने 01 सेट में पर्चा खरीदा।