Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरजौनपुर की छोटी-बड़ी खबरें एक नजर में

जौनपुर की छोटी-बड़ी खबरें एक नजर में

  • असलहे संग टाप टेन अपराधी गिरफ्तार

जौनपुर धारा, सुइथाकला। थाना क्षेत्र में टाप टेन का शातिर अपराधी रविवार को पुलिस द्वारा असलहे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी विजय शंकर तिवारी ऊर्फ चट्टान 34 पुत्र अच्छेलाल टाप टेन का शातिर अपराधी है जिसे रविवार को वांछितों और अपराधियों की तलाश के दौरान उपनिरीक्षक अनिल कुमार व हमराहियों द्वारा क्षेत्र के भुसौड़ी नहर की पुलिया के पास असलहे के साथ गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास 315 बोर का एक अदद जिन्दा कारतूस भी पाया गया। मामले में थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि अभियुक्त थाना क्षेत्र में टाप टेन का शातिर अपराधी है और वह सरपतहाँ व अम्बेडकर नगर जनपद में लगभग आधा दर्जन आपराधिक घटनाओं में संलिप्त है। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्त का चालान आर्म्स एक्ट के तहत न्यायालय को भेज दिया गया। इस दौरान कान्स्टेबल द्वय अनुराग सिंह और मनीष कुमार मौजूद रहे।

  • गैर जमानती वारंटी गिरफ्तार

जौनपुर धारा, पवांरा। गैरजमानती वारंटी राजबली पटेल पुत्र बबऊ पटेल निवासी सरावां थाना को थानाध्यक्ष राज नारायन चौरसिया, उपनिरीक्षक अंजनी सिंह ने पुलिस टीम के साथ रविवार की सुबह उसके घर से गिरफ्तार कर चालान हेतु न्यायालय भेज दिया।

  • ट्रेन की चपेट में आने से युवक का पैर कटा

जौनपुर धारा, खेतासराय। नगर के डोभी मोहल्ला में रेलवे क्रासिंग के पास शनिवार की शाम ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक का पैर कट गया। गंभीर अवस्था में घायल युवक को परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। भारती विद्यापीठ मोहल्ला निवासी 27 वर्षीय आकाश यादव उर्फ सिपाही पुत्र विनोद यादव शाम को रेलवे लाइन पार कर रहा था। इस दौरान आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ गया जिसमें उसका एक पैर कटकर शरीर से अलग हो गया।

  • तमंचा व कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। स्थानीय थाने की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक अपराधी को एक अदद तमंचा और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाने के उपनिरीक्षक इष्टदेव पांडेय ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर रविवार को दोपहर लगभग डेढ़ बजे गोड़हरा पुलिया के पास खड़े एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम जय किशन चौहान पुत्र जयहिंद चौहान निवासी सकरा रामपुर थाना गौराबादशाहपुर बताया। थाना प्रभारी ने बताया कि अभियुक्त को विधिक धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया गया।

  • कट्टे के साथ एक गिरफ्तार

जौनपुर धारा, मड़ियाहूँ। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने रविवार को भुभुवार गेट के पास से एक युवक को असलहे के साथ गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान रविवार को 10:40 बजे मड़ियाहूं-मछलीशहर मार्ग पर भुभुवार गेट के पास संदिग्ध रूप से खड़े एक युवक की जमा तलाशी ली गई तो उसके पास से एक अदद 12 बोर का कट्टा एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम छोटू उर्फ लक्ष्मी शंकर पटेल पुत्र बेचू निवासी साहोपट्टी थाना मड़ियाहूं बताया। पुलिस युवक के खिलाफ विधिक कार्यवाही कर रही है। पकड़ा गया युवक हत्या गैंगस्टर सहित कई मुकदमों में वांछित है।