जौनपुर धारा, जौनपुर। वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सेंट्रल ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट सेल मे आने वाले जॉब फेयर की तैयारियों हेतु छात्र सदस्यों की एक आवश्यक बैठक दोपहर 2 बजे आयोजित की गयी। इस पर अभी तक की तैयारियों की गहन समीक्षा की गयी और आगे की रणनीति पर विचार किया गया, साथ ही साथ जॉब फेयर के सफल आयोजन हेतु छात्रों की समितियां गठित की गयी। जिसमे बीटेक कम्प्यूटर साइंस और इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी के नये छात्र सदस्यों को सी.टी.पी.सी. में जोड़ा गया एवं गूगल डेवलपर स्टूडेंट्स क्लब के सदस्यों को डीएसए कांटेस्ट जो की 13 फरवरी को आयोजित किया गया है। उसके आयोजित कराने हेतु टी शर्ट एवं पहचान पत्र देकर सम्मानित किया गया। उक्त बैठक में सेंट्रल ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट सेल के समनव्यक प्रो.प्रदीप कुमार ने कहा नये छात्रों के जुड़ने से जॉब फेयर मे कार्यों का संपादन करने मे आसानी होगी। इस बैठक में डॉ.द्विवेंदु मिश्रा, श्याम त्रिपाठी, यत्नदीप दुबे, सरिता सिंह, प्रकृति गुप्ता, विनीत, विकास, रिचा, जयंती, सोनम, शुभम, हर्ष, आयुष, युगांत्रा, श्रेया, आदित्य और कई छात्र उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि
पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
जॉब फेयर आयोजन हेतु छात्रों की समितियां गठित

Previous article

