जौनपुर। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक(बेसिक) महासभा एवं अटेवा के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष इंदु प्रकाश यादव के नेतृत्व में वित्त एवं लेखाधिकारी राजीव त्रिपाठी से भेंट कर लंबित एरियर के भुगतान की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि 29334 गणित-विज्ञान और 72825 भर्ती के प्रथम बैच के शिक्षकों का चयन वेतनमान लागू होने के बावजूद एरियर का भुगतान लंबे समय से लंबित है, जिससे शिक्षकों में असंतोष है। उन्होंने शीघ्र भुगतान की मांग करते हुए कहा कि यह शिक्षकों का वैधानिक अधिकार है। वित्त एवं लेखाधिकारी राजीव त्रिपाठी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि पर्याप्त बजट उपलब्ध न होने के कारण सभी शिक्षकों का एरियर अभी तक भुगतान नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि शासन से बजट की मांग की जा चुकी है और जैसे ही धनराशि प्राप्त होगी, सभी शिक्षकों का भुगतान कर दिया जाएगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रतिनिधिमंडल में अटेवा के मंडलिक महामंत्री संदीप चौधरी, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष यादवेंद्र यादव, आनंद यादव, दिलीप प्रजापति और सुरेंद्र कुमार मौजूद रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
जूनियर हाईस्कूल शिक्षकों ने एरियर भुगतान की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन


