Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeउत्तर प्रदेशजिस डॉन का पीछा कर रही थी कई थानों की पुलिस

जिस डॉन का पीछा कर रही थी कई थानों की पुलिस

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक 10 हजार के इनामी गैंगस्टर बदमाश को गिरफ्तार किया है. इसके पास से पुलिस ने एक तमंचा कारतूस और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है. जानकारी के मुताबिक गिरफ्त में आए इस शातिर बदमाश पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगभग 1 दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं.

दरअसल नई मंडी कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पचेंडा बाईपास से एक बदमाश को गिरफ्तार किया है. जिसके पास से पुलिस ने एक संदिग्ध मोटरसाइकिल, एक अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं. गिरफ्त में आए इस शातिर बदमाश ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम जोजो उर्फ शुभम बताया है. जो मंडी कोतवाली से गैंगस्टर में वांछित भी चल रहा था जिस पर 10 हजार का इनाम घोषित था. इस शातिर बदमाश पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में तकरीबन एक दर्जन से भी अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस काफी लंबे समय से प्रयास कर रही थी.

पुलिस ने बदनमाश को भेजा सलाखों के पीछे
वहीं पूरे मामले की जानकारी देते हुए सीओ खतौली रविशंकर ने बताया कि थाना नई मंडी की पुलिस ने चेकिंग के दौरान 10 हजार के इनामी बदमाश शुभम को गिरफ्तार किया है. गिरफ्त में आए अभियुक्त के खिलाफ विभिन्न थानों में 1 दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. जिसको गिरफ्तारी के बाद विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जा रहा है.