जौनपुर धारा, जौनपुर। नवम् अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी के क्रम में पतंजलि योग समिति के जिला यज्ञ प्रभारी डॉ.ध्रुवराज योगाचार्य के द्वारा प्रार्थना, शिथिलीकरण के अभ्यास ग्रीवा चालन, कटी संचालन, घुटना संचालन, खड़े होकर के किए जाने वाले आसन-ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्ध चक्रासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, अर्थ उष्ट्रासन, शशकासन, वक्रासन, भुजंगासन, शलभासन मर्कटासन, सेतुबंधासन, पवनमुक्तासन, शवासन, कपालभाति प्रिया तमात योगाभ्यास जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों को कराया गया। योग गुरु डॉ.ध्रुवराज ने बताया कि जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों के तनाव और अवसाद की बीमारी से पीड़ित रहते हैं। इसलिए इन लोगों को प्रतिदिन 1घंटे का योगाभ्यास अवश्य करना चाहिए। जेल अधीक्षक एस.के.पांडे ने बताया कि योग के माध्यम से रोगों का निदान होता है। इसलिए कैदियों के स्वास्थ्य के लिए योगाभ्यास अति आवश्यक है। जेलर कुलदीप भदोरिया ने कहा कि योग के माध्यम से चित्त की वृत्तियां विरुद्ध होती हैं। इसलिए कैदियों को प्रतिदिन योगाभ्यास करना चाहिए। इस अवसर पर उप जेलर राजकुमार धर्मेंद्र सिंह भदौरिया, सुषमा शुक्ला और शिक्षा अध्यापक प्रदीप कुमार अस्थाना उपस्थित रहे। सभी कैदियों ने उत्साह पूर्वक योगाभ्यास में प्रतिभाग किया और इसको अनवरत चलाने के लिए आग्रह किया।
― Advertisement ―
Jaunpur Road Accident: बक्शा में भीषण हादसा, इकलौते बेटे की दर्दनाक मौत
जौनपुर। जौनपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह...
जिला कारागार जौनपुर में कैदियों ने किया योगाभ्यास : डॉ.ध्रुवराज

Previous article
Next article


