Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरओम नमः शिवाय के जाप से गूंज उठा मुक्तांगन परिसर

ओम नमः शिवाय के जाप से गूंज उठा मुक्तांगन परिसर

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मुक्तांगन परिसर में विश्वविद्यालय की ओर से रविवार को चौथे दिन प्रशिक्षक जय सिंह एवं सहायक प्रशिक्षक विकास सिंह ने ओम नमः शिवाय का जाप, प्राणायाम, कोण आसन, कटिचक्रासन  का अभ्यास कराया। योगाभ्यास में शिक्षक, कर्मचारियों विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। जय सिंह ने कहा कि 1 मिनट में तीन सांस लेने से प्राण ऊर्जा आज्ञा चक्र की तरफ से ऊपर उठती है। इससे मन शांत होता है। ज्योतिष विज्ञान के अनुसार ग्रहों की स्थिति अनुकूल बनती है? कोणासन से रीड की हड्डी और उदर के अंगों भुजाओं और टांगों की मांसपेशियों की पूरी टोनिंग करता है। घुटनों को मजबूत बनाने के लिए उत्कट आसन कराया। इसमें युवा शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्रों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया तथा योग को अपने दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का प्रण लिया। इस अवसर पर प्रो अजय द्विवेदी, परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह, उपकुलसचिव अमृतलाल, श्रीमती बबिता सिंह, एनएसएस समन्वयक डॉ.राजबहादुर यादव, डॉ.मनोज कुमार पाण्डेय, डॉ.विवेक पाण्डेय, डॉ.पुनीत सिंह, डॉ.विनय वर्मा, मदन मोहन भट्ट, संतोष यादव, राजेंद्र प्रताप सिंह, राजन गुप्ता, रजनीश सिंह समेत  विद्यार्थियों, कर्मचारियों, परिवार जनों एवं सुरक्षा कर्मियों ने प्रतिभाग किया।