- फैजाबाद-जौनपुर रेल प्रखंड के ककोर गहना रेलवे क्रॉसिंग का मामला
जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के ककोरगहना रेलवे क्रॉसिंग पर जौनपुर-फैजाबाद रेल प्रखंड पर शनिवार की रात 8:00 बजे जान जोखिम में डालकर लोग ट्रेन मालगाड़ी के नीचे से पा करते देखे गये। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बता दें कि फैजाबाद-जौनपुर रेल प्रखंड के सरायख्वाजा क्षेत्र के ककोर गहना रेलवे क्रॉसिंग पर रात 8:00बजे मालगाड़ी खड़ी थी और उधर से आने-जाने वाले राहगीर अपनी साइकिल समेत मालगाड़ी के नीचे से पार कर रहे थे। यह दृश्य चलता रहा, पूरी तरह से बैरियर भी बंद था। उसके बाद भी जान जोखिम में डालकर मालगाड़ी के नीचे से राहगीर पार कर रहे थे। हालांकि वहां खड़ा गेटमैन मूक दर्शक बनकर देखा रहा और वहा मौजूद काफी सीनियर लोगों ने इसका विरोध किया। लेकिन युवा वर्ग के लोग मानने को तैयार नहीं थे। बताया जाता है आए दिन इस तरह से लोग खड़ी ट्रेनों के नीचे से जान जोखिम में डालकर पार करते हैं और जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसके पहले कई ट्रेन दुर्घटनाएं से लोगों की मौत हुई है।



