जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय क्षेत्र के अन्तर्गत तहसील गेट के सामने स्थित शिवमूर्ति बालिका इंटर कॉलेज में रामलीला नाटक समिति के प्रबंधक सुशील कुमार पटवा की अध्यक्षता में विशाल निःशुल्क नेत्र रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया। जमुना सेवा सदन हॉस्पिटल शिवपुर वाराणसी डॉ.आकाश टंडन के द्वारा मरीजों का निःशुल्क जाँच परीक्षण कर दवा वितरण किया गया। जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इस शिविर में लगभग 150मरीजों का जाँच किया गया और कैम्प में आये हुए मरीजों का निःशुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया गया। इस शिविर में मशीन द्वारा जाँच, चश्मे के नंबर, पर्दे की जाँच, आँखों की एलर्जी, कम दिखाई देना, मशीनों द्वारा, नासूर, पखल, पलक का झुकना, काला पानी (ग्लूकोमा) नाखूना (आँखों के मास बढ़ना), निःशुल्क आँखों को दवा और ईंलाज व जाँच कर लोगों को आवश्यक निर्देश दिया। इस अवसर पर डॉ.राजेंद्र प्रसाद गुप्ता(डी.के.), विनय श्रीवास्तव(उपप्रबंधक), शिवमूर्ति बालिका इंटर कॉलेज केराकत, धीरज यादव, सुरेंद्र पांडेय, विवेक गुप्ता, छोटू सेठ, श्रेय गुप्ता (मोनू) के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।
― Advertisement ―
E-Paper 19-04-2026
Jaunpur Dhara E-Paper 19 April 2026आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ें और जिले की सभी प्रमुख खबरों से अपडेट रहें। इस अंक में आपको...
निःशुल्क नेत्र रोग जाँच शिविर का किया गया आयोजन



