Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरजल संरक्षण जीवन संरक्षण है - फादर पी विक्टर

जल संरक्षण जीवन संरक्षण है – फादर पी विक्टर

जौनपुर धारा, जौनपुर। सेंटजॉन्स स्कूल सिद्दीकपुर की शनिवासरीय प्रार्थना सभा में कक्षा 5ब के विद्यार्थियों ने संस्कार विषय पर विशद जानकारी प्रस्तुत की। आज की परियोजना का विषय ड्रिप सिंचाई रहा। बच्चों ने इस विषय पर सुंदर तरीके से उदाहरण द्वारा अपने विचार प्रस्तुत किए। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर पी विक्टर ने अपने उद्बोधन में कहा कि परिवार एवं विद्यालय संस्कारशालाएँ हैं। संस्कार की शिक्षा सर्वप्रथम हमें परिवार से मिलती है। परिवार एवं विद्यालय से प्राप्त संस्कार व्यक्ति के चरित्र को जीवन भर प्रभावित करते हैं। फादर ने ड्रिप सिंचाई पर सुंदर परियोजना प्रस्तुति के लिए कक्षा पाँच ब के विद्यार्थियों को बधाई देने के पश्चात कहा कि जल ही जीवन है और जल संरक्षण जीवन संरक्षण है। प्रकृति के संरक्षण की शिक्षा देना भी परिवार और विद्यालय की ही जिम्मेदारी है। संस्कारित लोग पर्यावरण के अनुकूल आचरण करते हैं।