Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

ई-रिक्शा में महिला के पर्स से लाखों के जेवरात पार

जौनपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा से सफर कर रही महिला के पर्स से लाखों रुपये के सोने के जेवर चोरी हो गए। पीड़िता ने महिला चोर गिरोह पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
Homeअपना जौनपुरसूदखोरी ही रवीन्द्र नाथ की हत्या का बना कारण

सूदखोरी ही रवीन्द्र नाथ की हत्या का बना कारण

  • लापता रवीन्द्र नाथ के शव का अवशेष व कपड़ा मध्य प्रदेश के रीवां से बरामद, दो गिरफ्तार
  • ब्याज बढ़ाये जाने से आजिज आकर करीबियों ने ही दिया घटना को अंजाम

जौनपुर धारा, बरसठी। स्थानीय थाना क्षेत्र के गोपालापुर गांव निवासी एक माह से लापता रवींद्रनाथ पाठक की उसी दिन हत्या कर दी गई थी। अथक प्रयास के बाद दो आरोपितों को गिरफ्तार कर पुलिस ने शुक्रवार को राजफाश कर दिया। आरोपितों की निशानदेही पर मध्य प्रदेश के रीवां से रवींद्र नाथ पाठक के शव के अवशेष व कपड़े बरामद कर लिए गये। सूदखोरी हत्या का कारण बना। दिए गए कर्ज पर ब्याज लगातार बढ़ाए जाने से आजिज आकर करीबियों ने ही साजिश रचकर उनका काम तमाम कर दिया था। घर पर अकेले रहने वाले रवींद्र नाथ पाठक गत 29 अक्टूबर की रात संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। अपहरण का मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी थी। एसएसपी अजय कुमार साहनी ने रवींद्र नाथ पाठक का पता लगाने के लिए थाना पुलिस के साथ ही स्वाट व सर्विलांस टीम को भी लगाया था। महीने भर के अथक प्रयास के बाद अहम साक्ष्य हाथ लगने पर पुलिस ने शुक्रवार को उसी गांव के अनिल कुमार मौर्य उर्फ पर्वत और मीरगंज के भेगीपुर गांव निवासी सुरेंद्र कुमार यादव को गुरुवार की रात करीब साढ़े आठ बजे गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों से पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर शुक्रवार को एनएच-30 प्रयागराज-रीवां (मध्य प्रदेश) मार्ग पर रीवां के मनगवां थाना इलाके में झाड़ी से रवींद्र नाथ पाठक के शव के अवशेष खोपड़ी व अस्थियों के साथ ही कपड़े आदि भी बरामद कर लिए।