जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सोहसा गांव में शुक्रवार को सुबह करीब नौ बजे जमीनी विवाद में हुई मारपीट में महिला समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
उक्त गांव निवासी 43वर्षीय सुरेश पटेल पुत्र रामनारायण पटेल से 40वर्षीय दिलीप पटेल पुत्र रामदेव पटेल में काफी दिनों से जमीनी विवाद चल रहा था। जिसको लेकर आज सुब्ाह दोनो पक्षों में कहा सुनी होते होते लाठी डंडे से मारपीट होने लगी। जिसमे दोनो पक्षों से 43वर्षीय सुरेश पटेल, 40वर्षीय दिलीप पटेल, 41वर्षीय संगीता पटेल पत्नी सुरेश पटेल, 36 वर्षीय राम लखन पटेल पुत्र राम नयन, 27वर्षीय आंचल पटेल पत्नी राम लखन, 20वर्षीय अंजली पटेल पुत्री रामदेव पटेल, 38वर्षीय प्रमिला पटेल पत्नी दिलीप पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंगरा बादशाहपुर में भर्ती कराया। जहा चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देख आंचल, अंजली व प्रमिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी हुई है। इस सम्बंध मे मुंगराबादशाहपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक का कहना है कि मारपीट के मामले में जांच कर उचित कार्यवाही की जा रही है।



