― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरअज्ञात कारणों से लगी आग में जला छेदी बनवासी का आशियाना

अज्ञात कारणों से लगी आग में जला छेदी बनवासी का आशियाना

दबंग पर मडहा फुकावाने की धमकी देने का लगाया आरोप

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम हसनपुर खारगसीपुर में बुधवार को देर शाम लगभग सात बजे अज्ञात कारणों से मडहे में लगी आग के चलते छेदी वनवासी पुत्र बल्ली वनवासी का आशियाना पूरी तरह ख़ाक हो गया।

गौरतलब है कि रोजी रोटी के जुगाड़ लिये छेदी और अपने घर से सुबह से ही बाहर था। शाम को मडहे के दक्षिण तरफ से अचानक आग धधक उठी। छेदी के पिता बुजुर्ग बल्ली ज़ब तक कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकाराल रूप धारण कर लिया, और देखते ही देखते दो मडहा पूरी तरह खाक हो गया। उसमे रखी पूरी गृहस्थी जलकर ख़ाक हो गयी। नुकसान हुए सामान में खाद्यान एक कुंतक गेहूं, पांच किलो चावल, पांच किलो आटा, एक कुंतल प्याज, बिस्तर, चार चारपायी, किताब कॉपी, कपड़ा, दवा छिड़कने वाली मशीन, हरमुनिया, ढ़ोलक, पंखा, बर्तन समेत 1632 रूपये जल गये। सूचना पर मौके पर फायर ब्रिगेड व डायल 112 पुलिस पहुंची। वही सूचना पर आये प्रधान प्रतिनिधि रमेश कुमार ने छेदी को खाने के लिये खाद्यान उपलब्ध कराया। आगजनी को लेकर छेदी का कहना है कि गांव के एक दबँग आये दिन उसे परेशान करता है। उसी के इशारे पर यह मेरा छप्पर जलाया गया है। क्योंकि मेरे घर में विद्युत कनेक्शन नहीं है, और घटना के समय मेरे घर पर कोई नहीं था। वही पीड़ित ने एक पखवारे पूर्व उक्त दबँग द्वारा रास्ता रोकते हुए मडहा समेत फुकवाने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्रभारी निरीक्षक को पत्रक देकर न्याय गुहार लगायी है।

Share Now...