― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजमीनी विवाद में मारपीट, पांच घायल

जमीनी विवाद में मारपीट, पांच घायल

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत निजमापुर गांव में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट हो गयी जिसमें कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। क्षेत्र के निजमापुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे में एक पक्ष से 32 वर्षीय लीलावती पत्नी अशोक बिंद व 35 वर्षीय अशोक पुत्र बनारसी वहीं दूसरे पक्ष से 18 वर्षीय पूजा पुत्री स्व. भेलानाथ, 16 वर्षीय विजय पुत्र भेलानाथ, 40 वर्षीय रम्भा देवी पत्नी भेलानाथ गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज राजकीय चिकित्सालय में कराया गया। वहीं दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

Share Now...