Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरघायल युवक की उपचार के दौरान मौत

घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

जौनपुर धारा, खुटहन। ब्लाक मुख्यालय के बगल लोहरा की पाही पर गुरुवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्वजन उपचार हेतु जिला मुख्यालय ले गए। जहां से बेहतर उपचार हेतु बीएचयू वाराणसी रेफर कर दिया गया। जहां शुक्रवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। खुटहन गांव निवासी उदयशंकर दूबे का 19वर्षीय पुत्र रितेश दूबे गुरुवार की देर शाम बाइक से एक वैवाहिक कार्यक्रम से वापस घर लौट रहा था। उक्त पाही के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में मौत हो जाने के बाद रोते बिलखते स्वजन शव लेकर घर आ गए। बगैर पुलिस को सूचित किए शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।