Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजमीनी विवाद में चटकी, लाठियां कई घायल

जमीनी विवाद में चटकी, लाठियां कई घायल

जौनपुर धारा, जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सड़ेरी गांव में लाल बहादुर व अमर बहादुर के बीच जमीनी विवाद हो गया, जिससे दोनों तरफ से जमकर लाठी भांजी गई। लाल बहादुर यादव ने आरोप लगाया कि हमारे पड़ोसी अमर बहादुर राजबहादुर प्रेमचंद, फूलचंद आदि जमीन पर कब्जा करने की नियत से घर पर चढ़कर हमारी दीवार को गिरा दिया मना करने पर भी इन लोग हमारे परिवार के ऊपर प्रहार करने लगे। जिसमें लालबहादुर, आशा देवी, लक्ष्मी शंकर, सतना पत्नी लाल बहादुर, कंचन पुत्री लक्ष्मी शंकर, करीना पुत्री सुभाष, आदि लोग बुरी तरह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 व एंबुलेंस सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौपेड़वा बक्शा लेकर गई। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।