Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 19-08-2026

जौनपुर धारा का नवीनतम ई-पेपर यहां पढ़ें। जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, प्रमुख समाचारों और ताजा अपडेट के लिए Jaunpur Dhara E-Paper ऑनलाइन देखें।
Homeअपना जौनपुरजन जीवन कल्याण के लिए विज्ञान का प्रयोग जरूरी

जन जीवन कल्याण के लिए विज्ञान का प्रयोग जरूरी

छात्र छात्राओं ने विज्ञान का आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किया

जौनपुर धारा, जौनपुर। विकासखंड करंजाकला क्षेत्र के मोमिनपुर इंदिरा पब्लिक स्कूल में विज्ञान लेकर बच्चों ने आकर्षण मॉडल प्रस्तुत किया और लोगों ने उनके कार्य की सराहना की। विज्ञान मॉडल प्रजेंटेशन समारोह में बच्चों ने बढ़ चढ़कर अपने अपने तरीके से विज्ञान मॉडल प्रस्तुत किया जिसमें प्रकृति व सैटेलाइट कम्युनिकेशन सिस्टम का भी मॉडल प्रस्तुत किया। कक्षा 5 व सात के बच्चों की टीम ने कम्प्यूटर जल संरक्षण टंकी का भी मॉडल बनाया। पर्यावरण प्रदूषण के साथ ही पृथ्वी के घूर्णन गति का मॉडल दिया गया। कक्षा 12 की छात्रा खुशी का विशेष मॉडल दिखाया। जिसमें पृथ्वी पर दिन और रात क्यों होते हैं जिसकी सभी लोगों ने सराहना की। मानव तंत्रिका पर्यावरण  कूलर से फायदे नुकसान के प्रति बच्चों ने जानकारी हासिल की। इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रामाश्रय भारद्वाज ने जीवन में विज्ञान का महत्व उसकी उपयोगिता पर विस्तार से अपने विचार दिए और कहा कि विज्ञान को जन जीवन कल्याण के लिए प्रयोग किया जाए जिससे देश तरक्की करे। प्रबंधक ज्ञान ज्ञानेंद्र पाल ने कहाकि विज्ञान ने विश्व में अपने तकनीक का लोहा मनवाया है और विज्ञान ही जीवन की जरूरत का अभिन्न अंग है। विज्ञान का प्रयोग विश्वकल्याण के लिए होने का जोर दिया। कहाकि अब विध्वंस के लिए नहीं होना चाहिए। इस मौके पर प्रेम धारीवाल, संजय कुमार, जितेंद्र कुमार, संजीव कुमार, अमित कुमार, मनोज तिवारी, विजय सिंह, अखिलेश मौर्या, शिवा मिश्रा, राजकुमार, सुषमा पाल चंदूवाला, स्तुति, रंजना विश्वकर्मा, फरहीन शेख, अनिल यादव मौजूद रहे।