Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना होगी प्राथमिकता - जितेन्द्र प्रताप सिंह

जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना होगी प्राथमिकता – जितेन्द्र प्रताप सिंह

  • नवागत खण्ड विकास अधिकारी ने ग्रहण किया कार्यभार

जौनपुर धारा, खेतासराय। विकास खण्ड शाहगंज सोंधी में शनिवार की सुबह नवागत बीडीओ जितेन्द्र प्रताप सिंह ने कार्यभार संभाला। इस दौरान ब्लॉक के कर्मचारियों व जन प्रतिनिधियों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत खण्ड विकास अधिकारी ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि शासन व जिला प्रशासन की मंशानुरूप चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत धरातल पर उतरना मेरी पहली प्राथमिकता में होगी तथा लाभार्थियों को लाभ दिलाने का पूरा प्रयास किया जाएगा और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना मेरा उद्देश्य होगा। उन्होंने ने कहा कि ब्लॉक के कर्मचारियों, ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों के सहयोग से विकासखण्ड क्षेत्र के विकास के लिए जो आवश्यक कदम है, उसको जरूर उठाया जाएगा। पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ प्रमुखता के आधार पर दिलाया जाएगा ताकि विकास कार्यों में यह ब्लॉक आदर्श ब्लॉक साबित होगा। इस दौरान ग्राम प्रधान कृपाशंकर, मोहित लाल, वंदना सिंह, मो. शाहिद, शशिकांत, ग्राम प्रधान रामजस, जमादर यादव, अम्बिका प्रसाद, उमेश कुमार, शिव मूर्ति यादव अरबिंद कुमार, विजय कुमार, मो. फैसल, कमलाकांत आदि लोगों ने स्वागत किया।