Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरएसएन चतुर्वेदी बने सुजानगंज के नए बीडीओ

एसएन चतुर्वेदी बने सुजानगंज के नए बीडीओ

जौनपुर धारा, सुजानगंज। ब्लॉक के नए खंड विकास अधिकारी के रुप में एसएन चतुर्वेदी ने कार्यभार ग्रहण किया। वे अन्तर्जनपदीय जिले के प्रयागराज से स्थानतरण होकर ब्लाक में पहुंचे। नवागत खंड विकास अधिकारी का ब्लॉक कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया। संयुक्त सहायक विकास अधिकारी,  देवराज पटेल एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत इंद्र भूषण दुबे ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। उपस्थित लोगों ने भी स्वागत किया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों व जनप्रतिनिधियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार जताया। खंड विकास अधिकारी ने बताया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं, पात्र और जरूरतमंद व्यक्ति को लाभ दिलाना हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी। अधिकारियों, कर्मचारियों, ग्राम प्रधानों तथा क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ सामंजस्य बनाकर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास किया जाएगा। कोई भी पात्र व्यक्ति सरकार की योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं होने पाएगा। सरकार व जिला प्रशासन की मंशा के अनुरूप खरा उतरने के साथ-साथ योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ दिलाना हमारी प्राथमिकता होगी। इस अवसर पर सुरेश कुमार पटेल जेई, शिल्पा तिवारी एडियो कोऑपरेटिव, धीरज गुप्ता खेल युवा कल्याण अधिकारी, सचिव पुरूषार्थ यादव, अमित गुप्ता, रामपाल, विनोद कुमार, विनय जायसवाल, सौरभ सिंह सहित  ग्राम प्रधान मौजूद रहे।