Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजज सिंह अन्ना बादशाहपुर रेलवे स्टेशन पर दिया धरना

जज सिंह अन्ना बादशाहपुर रेलवे स्टेशन पर दिया धरना

  • एसडीएम मछली शहर,स्टेशन मास्टर बादशाहपुर को सौंपा प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन

जौनपुर धारा, जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर में प्रस्तावित रेल आंदोलन और धरना प्रदर्शन जज सिंह अन्ना के नेतृत्व में हुआ। जिसमें सैकड़ो लोगों ने स्टेशन घेरा, पूर्व सूचना दिए जाने पर रेलवे ने, मुंगरा बादशाहपुर रेलवे स्टेशन पर भारी फोर्स के साथ स्टेशन पर अपनी तैनाती बनाए रखी। जिससे कि किसी प्रकार से आंदोलनकारी बादशाहपुर स्टेशन के अंदर प्र्ावेश नहीं कर सके और कोई तोड़फोड़ नहीं कर सके। जरौना, कटवार स्टेशन पर भी सुरक्षा के बन्दोबस्त किये गये थे, बादशाहपुर स्टेशन के बाहर जज सिंह अन्ना के आंदोलनकारी कड़ी सुरक्षा की परवाह नहीं करते हुए धरने पर बैठ गए। खबर सुनते ही उप जिलाधिकारी मछली शहर मौके पर पहुंचे और आंदोलनकारी को विनती किया कि हम काम शुरू कर दिए हैं। बाईपास में जाने वाली किसानों की जमीन का लिस्ट बनाकर के किसानों के पास प्रेषित की जा रही है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी द्वारा किसानों की जमीन की लिस्ट आ चुकी है और हम इस पर शीघ्र ही किसानों की जमीन खरीद करके बाईपास पर काम शुरू करेंगे। वहीं अन्ना ने कहा कि यदि 10 दिन के अंदर किसानों की जमीन नहीं खरीदी जाती तो एक मार्च को जज सिंह अन्ना और उनके आंदोलनकारी का अनिश्चितकालीन आमरण मुंगरा बादशाहपुर रेलवे स्टेशन पर करने की घोषणा की। उक्त अवसर पर अध्यक्ष वर्दी ग्रुप सुशील पांडे, सूबेदार मेजर, आर.पी.शुक्ला, कृपाशंकर उपाध्याय, देवराज पांडे, राम आधार सरोज, हीरालाल यादव, अरुण यादव, शीतला प्रसाद पांडे, लाल बहादुर पाल, संतोष तिवारी, शिव प्रताप सिंह, बसंतलाल जैसवारा, कौशल कुमार दिनेश कुमार, शिव शंकर, बंसराज पटेल सहित आदि लोग बादशाहपुर स्टेशन पर मौजूद रहे।