जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ के निर्देश के क्रम में अपर जिलाधिकारी राम अक्षयबर चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सैनिक बंधु समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओ को गंभीरता से सुना एवं संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता पर रखकर इसके निस्तारण हेतु निर्देशित किया। भूतपूर्व सैनिकों द्वारा प्रार्थना पत्र सौंपा गया। जिसपर अपर जिलाधिकारी ने निस्तारित करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर बृजेश कुमार, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ले.कर्नल विजय अहलावत सहित समिति के सदस्यों में शामिल कई भूतपूर्व सैनिक उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
जिलाधिकारी ने किया वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण, व्यवस्थाओं की समीक्षा
जिलाधिकारी ने वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों, सीसीटीवी निगरानी और अभिलेखों के अद्यतन रख-रखाव के निर्देश दिए।
जिला सैनिक बंधु समिति की बैठक संपन्न


