जौनपुर धारा, जौनपुर। भाजपा के सीहीपुर स्थित जिला कार्यालय पर लाभार्थी सम्पर्क अभियान को लेकर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता में जिला कार्यशाला सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। तत्पश्चात सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा बंदे मातरम का गीत गाया गया। जिलाध्यक्ष ने आगामी कार्ययोजना और उनके क्रियान्वयन कैसे हो इस पर विस्तृत ढंग से समझाते हुये कहा कि लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत सभी लाभार्थियों के घर-घर जाकर उनसे संपर्क किया जाएगा। उन्होने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 वर्षों तक देश की जनता के लिए अपना पल पल समर्पित किया है। एक घंटे की भी छुट्टी नही ली। गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिला, आदिवासी, दलित, पिछड़े सभी वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा। शायद ही कोई घर परिवार होगा जो मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित नही हुआ होगा। जिला महामंत्री सुशील मिश्रा ने कार्यशाला पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि यह लाभार्थी संपर्क अभियान जनता और कार्यकर्ता के बीच सेतु बनाने का अभियान है। हमें अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाना है। यह अभियान एक जुनून और जिद्द से पूरा करें कोई घर नहीं छूटे। कार्यक्रम के संयोजक जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा रागिनी सिंह ने कहा कि पूरे देश में मोदी है तो मुमकिन है की लहर चल रही है। मोदी सरकार अपने संकल्पों के अनुरूप सबके विकास की चिंता की और बिना भेदभाव के जरूरतमंदो तक योजनाओं को पहुंचाया है। जिला सह संयोजक प्रमोद यादव ने कहा कि 25 फरवरी से 3 मार्च तक कार्यकर्ता सभी लाभार्थी के घर पहुंचेंगे। 16 से 20 फरवरी के बीच सभी लोकसभा क्षेत्र में मंडल कार्यशाला आयोजित कर अभियान को सफल बनाने की योजना लोकसभा स्तर पर बनाई जाएगी। उक्त अवसर पर जिला महामंत्री सुनील तिवारी ई.अमित श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह, सुधाकर उपाध्याय, सुरेन्द्र सिंघानिया, संदीप सरोज, राकेश वर्मा, जिला मंत्री राजू दादा, अवधेश यादव, राज पटेल, अभय राय, विजय लक्ष्मी साहू, विपिन द्विवेदी, ओमप्रकाश सिंह, आमोद सिंह, रोहन सिंह, नरेन्द्र उपाध्याय, अनिल गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष शनि शुक्ला, बलबीर गौड़ सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
“क्या जौनपुर के ड्रीमलैंड मेले में हो सकता है बड़ा हादसा? जांच में खामियां, फिर भी आधी रात तक चल रहे झूले”
ड्रीमलैंड मेला जौनपुर में प्रशासन की समय सीमा के बावजूद झूले आधी रात तक चल रहे हैं। पीडब्ल्यूडी जांच में तकनीकी खामियां मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
सम्पन्न हुई लाभार्थी सम्पर्क अभियान की लोकसभा कार्यशाला

Previous article

