जौनपुर। विद्युत वितरण खण्ड चतुर्थ बक्शा मियांपुर में बिजली बिल राहत योजना 2025 के छूट का लाभ उठाने के लिये आफिस में जनता ने बड़ी संख्या में रजिस्ट्रेशन कराकर छूट का लाभ लिया। इसके तहत शनिवार को अवकाश के दिन भी पूरे खंड के विभिन्न कैंपों के माध्यम से राजस्व संग्रह लगभग एक करोड़ तथा लगभग 737 का ओटीएस प्राप्त हुआ। जनता की की सुविधा के लिये विभागीय तीन कैश काउंटर तथा सीएससी के दो काउंटर का संचालन खंड कार्यालय पर किया गया। अधिशासी अभियंता वी.के.सिंह ने बताया कि रविवार को भी खण्ड के सभी कैश काउंटर खुले रहेंगे। उन्होने सभी जनता अनुरोध किया कि कैंप में आकर एकमुश्त योजना का लाभ उठायें।
― Advertisement ―
E-Paper 10-06-2026
Jaunpur Dhara E-Paper brings the latest news, breaking updates, politics, education, crime, business, sports and local coverage from Jaunpur in digital format.
छूट में जमा करने के लिए उमड़ा जन सैलाब


