जौनपुर धारा, जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के आलमगंज में आपूर्ति विभाग व पुलिस की छापेमारी में रिफिलिंग करने के लिए रखा दो दर्जन गैस सिलेंडर पकड़ा गया। आपूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर एक के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया। आपूर्ति विभाग व पुलिस को सूचना मिली कि, आलमगंज बाजार कृष्णा आयरन स्टोर व जयहिंद जनरल स्टोर में अवैध रूप से गैस रिफिलिंग व कालाबाजारी की जाती है। सूचना पर पहुँचे निरीक्षक राकेश यादव पुलिस टीम के साथ पहुँच गए। मौके से विभिन्न गैस कंपनी के दो दर्जन सिलेंडर बरामद हुआ। आपूर्ति निरीक्षक ने जय हिंद जनरल स्टोर कृष्णा आयरन स्टोर के संचालक सुरेश सिंह के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।
― Advertisement ―
कीचड़ में फंसी जिंदगी: सड़क के लिए ग्रामीणों का हल्ला बोल, मानसून से पहले निर्माण की मांग
मुंगराबादशाहपुर के सतहरिया गांव में वर्षों से जर्जर पड़े संपर्क मार्ग को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। कीचड़ और गड्ढों से भरी सड़क पर प्रदर्शन कर लोगों ने मानसून से पहले पक्की सड़क निर्माण शुरू कराने की मांग की।
छापेमारी कर दो दर्जन गैस सिलेंडर बरामद, मामला दर्ज
Previous article
Next article

