Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरछात्र छात्राओं में पाठ्य सामग्री का वितरण

छात्र छात्राओं में पाठ्य सामग्री का वितरण

जौनपुर धारा, मड़ियाहूँ। स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्रामसभा तुलसीपुर प्राथमिक विद्यालय व उच्च प्राथमिक विद्यालय तुलसीपुर में शुक्रवार को समस्त छात्र-छात्राओं को डॉ. अभय राज यादव टच संस्था के सौजन्य से खंड शिक्षा अधिकारी रामनगर अजीत कुमार सिंह की उपस्थिति में पठन-पाठन सामग्री कॉपी, पेन, पेंसिल, कलर इत्यादि का वितरण किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी अजित कुमार सिंह ने टच संस्था एवं अभय राज के प्रयास तथा उनके विद्यालय एवं बच्चों के प्रति सहयोगात्मक रवैये की प्रशंसा की तथा इस पुनीत कार्य के लिए उन्हें तथा अध्यापकों को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर शैलेंद्र कुमार मिश्रा सहायक अध्यापक, प्रधानाध्यापक उच्च प्रा.वि. तुलसीपुर अजय कुमार गुप्ता संदीप कुमार यादव, स.अ. शिव प्रकाश, स.अ. राम प्रताप यादव, स.अ. संजय सिंह, स.अ. अर्चना गुप्ता, स.अ. सत्या कुमारी, स.अ. लालचंद यादव, अध्यापक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।